ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस द्वारा कार चोरी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में सीओ ने दी जानकारी
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर पुलिस ने सोमवार को कार चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से चोरी की गई कार भी बरामद की गई है।इसी सम्बन्ध में सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बयान देते हुए बताया कि, कार चोरी के मामले में अनुपम त्रिवेदी निवासी तिवारीपुर व वीरेंद्र यादव निवासी नेवाजगंज डलमऊ को गिरफ्तार किया गया है।