ऊंचाहार: डिहवा कन्दराँवां गाँव में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऊँचाहार क्षेत्र के डिहवा कंदराँवां गांव में सोमवार को गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई।गाँव निवासी उमेश कुमार का चार वर्षीय बेटा दरवाजे पर खेलते समय पास में स्थित गड्ढे में भरे पानी में डूब गया।काफी देर बाद परिजनों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।जहां उसे मृत घोषित किया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।परिजनों में कोहराम मचा है।