सांगोद: कुंदनपुर में मौसम का यू-टर्न, 20 मिनट की ओलावृष्टि से किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
Sangod, Kota | Apr 4, 2026 प्रकृति का कहर एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ा है। कुंदनपुर क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलावृष्टि में बदल गई। कुंदनपुर, मंडाप, मंडीता, तेहरौली, कांगनिया और राजगढ़ क्षेत्र में करीब 15 से 20 मिनट तक तेज गरज के साथ जमकर बारिश और ओले गिरे। अचानक बदले मौसम से खेतों में काम कर रहे किसान हड