थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 38 वर्षीय ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।