पिंड्रा: बड़ागांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 183 जोड़ो का सामूहिक विवाह करवाया गया, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
वाराणसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को श्री बलदेव इंटर कॉलेज बड़ागांव के प्रांगण में सामूहिक रूप से 183 जोड़ों का धार्मिक रीति तथा वैदिक मंत्र उच्चारण सामाजिक रीति रिवाज और पूरी भव्यता के साथ विवाह संपन्न हुआ। जिसमें बड़ागांव विकासखंड के 84 जोड़े एवं पिंडरा विकासखंड के 99 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है।