सासाराम: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान
Sasaram, Rohtas | Jun 13, 2025 पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल में शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिंग मेगा ड्राइव चलाया गया। सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अन्य स्टेशनों पर टिकटों की जांच की गई। शुक्रवार की शाम 6 बजे तक 1888 बिना टिकट और अनियमित यात्रियों से 11.31 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। यह अभियान रात 10 बजे तक जारी रहेगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभियान निरंतर चलते रहेंगे।