मेजा क्षेत्र के रामनगर बाजार में आज सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास एक ही परिवार में मां-बेटे की कुछ ही घंटे के अंतराल में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नगर पंचायत सिरसा निवासी 70 वर्षीय निर्मला देवी अपने 35 वर्षीय बेटे मोहित केसरी के साथ रामनगर बाजार में किराए के मकान में रहती थी मां-बेटे रामनगर बाजार में जुटे चप्पल की दुकान चलाते थे।