#1ब्रेकिंग ब्रेकिंग उन्नाव: विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम गंगा खेड़ा का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी डंपरों के लगातार आवागमन से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है।
किसान भाइयों एवं ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा भविष्य में किसी दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Jul 4, 2026