भोरे: लाला छापर बाजार में ज्वेलरी शॉप लूटने वाले दूसरे अपराधी की मौत, ग्रामीणों की पिटाई से हुआ था घायल
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लाला छापर बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स लूट कांड मामले में दूसरे अपराधी की मौत की खबर सामने आई है। ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे अपराधी गोलू मिश्रा की भी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की सुबह 11:00 बजे मिले जानकारी के मुताबिक इस घटना में अब तक कुल दो अपराधियों की जान जा चुकी है।