बौंसी थाना क्षेत्र के गज्जर गांव से 10.78 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार चार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार करीब 2 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्नी खान, अजय कुमार मंडल, मोo सोहेल तथा अजय कुमार झा के रूप में हुई है। सभी को मेडिकल जांच कराकर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से कुल 10.78 ग्राम ब्राउन शुगर तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया था।