सिधवलिया: महम्मदपुर थाने की पुलिस ने मारपीट के एक फरार आरोपी को किया गिरफ्तार: थाना अध्यक्ष
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने की पुलिस ने मारपीट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने इस आरोपी को मारपीट सहित अन्य मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रभाकर सिंह बताया गया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने बुधवार की शाम 4:00 बजे दी है।