मड़िहान: थाना संत नगर पुलिस टीम ने ₹25000 के इनामिया शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकार लालगंज के नेतृत्व में थाना संत नगर पुलिस टीम को शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बड़ी सफलता हाथ लगी है थाना संत नगर पर पंजीकृत उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित 25000 के इनामियां वांछित अभियुक्त परमहंस यादव पुत्र सुग्रीव सिंह यादव निवासी निरंजनपुर थाना चौनपुर कैमूर भभुआ बिहार को जेल भेजा।