Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

चक्कवाखर-खानपुर में मॉडर्न फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ, कम खर्च में बिना सर्जरी इलाज का दावा। समस्तीपुर/खानपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत चक्कवाखर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडर्न फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सेंटर का संचालन समस्तीपुर शहर के गोल्ड मेडलिस्ट फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जबकि सेंटर की जिम्मेदारी बीपीटी (BPT) डॉ. राज कुमार संभालेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध होने से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि फिजियोथैरेपी के माध्यम से गठिया, कमर दर्द, साइटिका, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द, लकवा के बाद होने वाली समस्याएं, मोटापा एवं मांसपेशियों से जुड़ी कई बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में बिना सर्जरी के भी मरीजों को राहत मिल सकती है, जिससे लोगों का लाखों रुपये का खर्च बच सकता है। वहीं बीपीटी डॉ. राज कुमार ने कहा कि सेंटर में मरीजों को आधुनिक मशीनों एवं वैज्ञानिक पद्धति से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां कम शुल्क में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह में जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया डॉ. चंद्र भूषण गुप्ता, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, शोभन पंचायत के मुखिया रविंद्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष मुक्ति नारायण झा, डॉ. प्रदीप कुमार, बीपीटी राज कुमार, मौसम कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सहाना खातून, निशांत कुमार, गोलू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस सेंटर के खुलने से अब फिजियोथैरेपी के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। रिपोर्ट: Stream Bihar #StreamBihar #Samastipur #Khanpur #Chakkwakhar #Physiotherapy #ModernPhysiotherapy #HealthCare #BiharNews #DrPradeepKumar #DrRajKumar #Healthcare #MedicalNews #Bihar #Rehabilitation #HealthForAll

Ujiarpur, Samastipur | Jul 12, 2026

MORE NEWS