सुल्तानगंज: बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट: सुल्तानगंज की 14 पंचायतों में आश्रय स्थल और कम्युनिटी किचन की तैयारी तेज
सुल्तानगंज प्रखंड की बाढ़ प्रभावित 14 पंचायतों में संभावित आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बाढ़ के दौरान विस्थापित होने वाले लोगों के सुरक्षित ठहराव के लिए सरकारी स्कूलों, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित धर्मशाला तथा अन्य ऊंचे स्थानों को आश्रय स्थल और कम्युनिटी किचन सेंटर के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। अंचलाधिकारी अनुज कुमार झा ने ब