टोंक: प्रदेश के राज्यपाल का दौरा, जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Tonk, Tonk | Mar 23, 2025 प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल सोमवार को टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल के दौरे की तैयारियों को जिला प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है।इसके लिए कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्यपाल कल जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे।