मथुरा: पत्नी के सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाने वाले दंपति रिश्ते के भाई-बहन थे, दोनों कई सालों से अलग-अलग रह रहे थे
मथुरा की ये वो सूर्य नगर कॉलोनी है, जहां बृहस्पतिवार की रात गोलियों की गूंज ने सनसनी फैला दी थी. लेकिन शुक्रवार को जब झांसी से आए मृतका पोखन के परिजनों ने कैमरे के पीछे सच बयां किया, तो इस खूनी वारदात की इनसाइड स्टोरी सामने आ गई झांसी का रहने वाला मिथुन विश्वकर्मा और पोखन, जिन्होंने 5 साल पहले भागकर शादी की थी, वो रिश्ते में भाई-बहन लगते थे.