कटनी नगर: मुक्तिधाम भी नही छोड़ रहे भू-माफिया, बरन महगवां में 5 एकड़ मुक्तिधाम की भूमि पर किया जा रहा कब्जा ग्रामीणों ने की शिकायत
जिले की बरही तहसील के खितौली के पास ग्राम पंचायत बरन महगवां में क्षेत्र के दबंग महेंद्र गिरी गोस्वामी के द्वारा 5 एकड़ मुक्तिधाम की भूमि पर कब्जा किया जा रहा। जिसकी शिकायत क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आज मंगलवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर कार्यालय सहित जिला पंचायत कार्यालय में की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के विधायक संजय पाठक से भी मिल चुके है।