शाहजहांपुर में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि तीन युवकों ने जबरन 'यादव जी को सईयां बना लीजिए' गाना बजाने की जिद की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।