भवानीपुर: एसएच-65 पर देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर में बाइक जा घुसी, एक युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-65 पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छप्पन मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से पीछे से टकरा गयी।