तारानगर: तारानगर के गांधी उद्यान पार्क में धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन, केक काटकर बांटी मिठाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के पर तारानगर के गांधी उद्यान पार्क में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। पार्क में केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई।किसान नेता हरिसिंह बेनीवाल ने उनके कार्यो पर प्रकाश डाला।