भिंड नगर: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह, आगरा-मुंबई हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन, कार्यकर्ता गिरफ्तार
भिंड। जिले सहित देश और प्रदेश में किसानों की हो रही दुर्दशा को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर 2 बजे आगरा-मुंबई हाईवे स्थित बामौर क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाइवे को जाम कर सत्याग्रह करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह सहित कई पूर्व मंत्रियों ने किया है