पेटरवार: गागी हाट, केशरेहिंद समेत अन्य अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
पेटरवार अंचल में अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। गागी हाट, केशरेहिंद समेत अन्य अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने और किसानों की गैरमजरुआ भूमि की जमाबंदी चालू करने की मांग को लेकर “बाजार-रास्ता की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करो” जनअभियान के बैनर तले ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया।