गोमिया: कथारा कोलियरी क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित बेरोजगार युवाओं ने जताया आक्रोश
Gumia, Bokaro | May 11, 2026 गोमिया के कथारा कोलियरी क्षेत्र में सोमवार को रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित बेरोजगार युवाओं ने आक्रोश जताया है।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि बांध बस्ती के दर्जनों युवाओं ने कथारा पीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं का आरोप है कि उनकी खतियानी जमीन खदान में चली गई, लेकिन बदले में रोजगार नहीं मिला।