नगड़ी: पुंदाग साहु चौक के पास छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक आयोजित
Nagri, Ranchi | Nov 2, 2025 पुंदाग साहु चौक के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे छोटा नगपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक हुई। बैठक में पुंदाग शाखा के नये अध्यक्ष के रूप में राम कुमार विद्यार्थी को नियुक्त किया गया और उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर और समाज की मजबूती के लिए नई जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं इस मौके पर धनिराम साहू को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपा गया।