बिहार: कारगिल चौक के पास से जेल लेजाने के दौरान पुलिस कस्टडी से आरोपी हुआ फरार ,दीपनगर थाना में दर्ज हुआ मामला
Bihar, Nalanda | Jan 21, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास पुलिस कस्टडी में लेकर जेल पहुचने के दौरान आरोपी चलती गाड़ी से कूद कर भागने में सफल रहा ।चोरी के मामले में सोहसराय थाना पुलिस सुरेश राम के पुत्र कुणाल डोम को गिरफ्तार किया था ,गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल पहुचाया जारहा था उसी दौरान आरोपी पुलिस कस्टडी भाग निकला ।इस मामले में सोहसराय थाना पुलिस द्वारा दीपनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है ।