बिहार: दीपनगर स्टेडियम में शिव गुरु महोत्सव का किया गया आयोजन ,सैकडों लोग हुये शामिल
Bihar, Nalanda | Jan 21, 2024 बिहारशरीफ के दीपनगर स्टेडियम में शिव शिस्य परिवार द्वारा रविवार को शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग अलग ज़िले व राज्यों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीदी अनुनिता उर्फ़ लवली आनंद ने कहा कि शिव केवल नाम के ही नहीं अपितु काम के गुरू हैं। उन्होंने कहा कि किसी संपत्ति या संपदा का उपयोग ज्ञान के अभाव में घातक हो सकता है।