बिहार: मोबाइल छिनतौरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को श्रमकल्याण केंद्र के मैदान से किया गिरफ्तार ।
Bihar, Nalanda | Jan 20, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के श्रमकल्याण केंद्र के मैदान के पास से मोबाइल छिनतौरी के मामले में महेंद्र प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बिहार थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मोबाइल छिनतौरी के मामले में इसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।