कासगंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढोलना पुलिस ने भटकी 6 वर्षीय बच्ची को उसकी मां से मिलाया
ढोलना थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने लावारिस हालत में मिली 6 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसकी मां से मिलाया। बच्ची कस्बे में भटकती मिली थी और अपने परिजनों के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची की पहचान कराई, जिसके बाद उसकी मां थाना पहुंची। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया।