बालोद: दल्लीराजहरा हादसे में दोषियों पर होगी कार्रवाई, CSP विकास पाटले ने कहा- मामले की जांच शुरू
Balod, Balod | May 13, 2026 दल्लीराजहरा सीवरेज हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात 8 बजे विकास पाटले ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे, जिसे प्रशासन और BSP प्रबंधन ने पूरा किया है।