मोहनलालगंज: फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचकर लाखों की ठगी, मोहनलालगंज पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों को दबोचा
मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार किया है। मामला जानकीपुरम विस्तार निवासी अनीता सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि वर्ष 2022 में वी-वन इन्फ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विपिन तिवारी ने सलेमपुर स्थित 2500 वर्गफुट प्लॉट करीब 9.91 लाख रुपये में बेच दिया।