भिवानी: गांव ढांगर में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत होने का मामला सामने आया है।मामला मंगलवार का है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढांगर निवासी पूजा ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है और पिछले 13 साल से अपनी पति से अलग रहती है। उसका तलाक का केस भी चल रहा है। उसकी छोटी बेटी 15 वर्षीय गीता कक्षा दसवीं में पढ़ती है।