बिलासपुर सदर: घुमारवीं में सीर उत्सव के दौरान 3 अक्तूबर को रोजगार मेला, 1500 पदों पर भर्ती
जिला स्तरीय सीर उत्सव में पहली बार रोजगार मेले का आयोजन, 15 कंपनियां 1500 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देंगी। 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एमफॉरयू होटल परिसर में शुरू होगा मेला। विभिन्न योग्यता वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।