कोल: शराब के नशे में धुत कार चालक ने महेंद्र प्रताप पार्क में कार ठोकी, दीवार व रेलिंग तोड़ी, एयर बैग खुलने से बचा चालक
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 तस्वीर महल चौराहे पर शराब के नशे में कार चालक ने कार को पार्क में ठोक दिया। हादसा इतना भीषण था कि पार्क की दीवार टूट गई और रेलिंग तोड़ते हुए कार पार्क में घुस गई। इस दौरान कार के सामने कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना देख चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लेते हुए कार को थाने भेज दिया है।