कोल: गांधी पार्क के बाहर गर्मी में लगाए गए पेयजल कैंप का शुभारंभ कमिश्नर ने फीता काटकर किया, लोगों को दिया पानी
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 अलीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी को लेकर नगर निगम भी पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है। नगर निगम के द्वारा रविवार को गांधी पार्क के बाहर पेयजल कैंप लगाया गया है। इस कैंप का कमिश्नर संगीता सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया है।