मुरैना नगर: रामनगर में रात में गोलियों की गूंज से दहशत,साले ने जीजा के घर की फायरिंग,जान से मारने की धमकी देकर फरार,पुलिस जांच जारी।
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के रामनगर में एक युवक ने कथित रूप से अपने जीजा के घर पर फायरिंग कर दी। पीड़ित प्रदीप सिकरवार के अनुसार पहले आरोपी साला करण जादौन गाली-गलौज कर चला गया, फिर 20 मिनट बाद लौटकर 3 से 4 राउंड फायर किए। गोलियां दीवारों में लगीं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।