देहरादून: मालदेवता से आईएसबीटी तक चली स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस, किराया मात्र ₹45
देहरादून के मालदेवता में खड़ी यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस अब स्थानीय लोगों के सफर को और सुगम बनाने लगी है। यह बस मालदेवता से रायपुर, सर्वे चौक और रेलवे स्टेशन होते हुए सीधे आईएसबीटी तक पहुंचती है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह इलेक्ट्रिक बस न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प है, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और स्मूद राइड भी देती है।