हटा: देवलाई स्कूल परिसर में लगा पेड़ अज्ञात लोग काटकर ले गए, शिक्षक द्वारा स्कूल खोलने पर खुलासा
Hatta, Damoh | Jun 15, 2026 हटा ब्लाक के शासकीय संस्थानों में इन दिनों में असामाजिक तत्वों का डेरा है जो शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पँहुचा रहे,देवलाई गांव के स्कूल परिसर में लगा पेड़ अज्ञात लोग काटकर ले गए आज सोमवार सुबह 11 बजे शिक्षक द्वारा स्कूल खोलने के बाद परिसर में लगा पेड़ कटा पाया,मामले की सूचना शिक्षक ने ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी