नर्मदापुरम: नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई,8 ठेले हटाए जब्त फल जिला अस्पताल में मरीजों को वितरित
शनिवार को नगर पालिका नर्मदापुरम के अतिक्रमण दल एवं स्वच्छता दल ने एनएमवी कॉलेज के सामने अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी की मदद से सड़क किनारे किए गए कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाए गए तथा करीब आठ ठेले जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान सीएमओ वैभव देशमुख एवं विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव मौके पर मौजूद रहे।