गोपालपुर: नो एंट्री में घुसा भारी वाहन, ₹4000 का जुर्माना लगा
नवगछिया मुख्य बाजार में नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच अभियान के दौरान एक ट्रक और एक पिकअप को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹4000 का चालान काटा गया। यह कार्रवाई बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश की खबर प्रकाशित होने के बाद की गई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से नो इंट्री नियमों का पालन करने की अपील की है, अन्यथा आगे भी सख