बयाना में भाजपा ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक रविवार को इमलिया कुंड स्थित सिद्ध आश्रम में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष अर्जुन दमदमा ने इसकी अध्यक्षता की। जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा मुख्य अतिथि और पूर्व सांसद रंजीता कोली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।