सांगानेर: विद्याधर नगर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने सभी लोगों का स्वागत किया और केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा,इस दौरान प्रताप सिंह ने सभी लोगो का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि इन लोगों के आने से कांग्रेस मजबूत होगी यह भाजपा की नाकामियो का नतीजा है