कल्याणपुर: मटियारा में मृतक के पिता को सौंपी गई सहायता राशि का चेक
कल्याणपुर प्रखंड के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत बख्तियारपुर मटियारा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मरे युवक के परिजन को बिहार सरकार से मिलने वाली 20 हजार का चेक सौंपा गया।बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मृतक रामबालक कुमार के पिता छेदी सहनी को चेक सौंपा।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रमेश शर्मा, उप सरपंच रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।