नगरी: दुगली में शहीद कप का फाइनल महा मुकाबला हुआ सम्पन्न, भैंसा सांकरा की टीम बनी चैंपियन
Nagri, Dhamtari | May 21, 2026 दुगली में डायमंड क्रिकेट क्लब के दुगली, कौहा बाहरा कोलियारी की संयुक्त तत्वावधान में 8 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दुगली के शहीद निर्मल नेताम स्कूल ग्राउंड में 20 मई की रात पंचायत स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट का फाइनल खेला गया। गरियाबंद की बोडरा बांधा और धमतरी की भैंसा सांकरा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।