गुमला: खोया मोबाइल मिला युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान पुलिस ने बरामद कर लौटाया
Gumla, Gumla | Jun 15, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के उर्मी निवासी कार्तिक महतो का खोया हुआ मोबाइल आखिरकार उसे वापस मिल गया। मोबाइल मिलने के बाद युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने गुमला पुलिस का आभार व्यक्त किया।कार्तिक महतो ने 25 अप्रैल 2026 को गुमला थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसका Realme का मोबाइल कहीं गुम हो गया है। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल नहीं मिला था।