कुम्भराज: नगर के कई वार्डों में पहली बारिश में हुआ जल भराव, लोगों की नाराजगी के बाद जागा नगर प्रशासन, कराई नाले नालियों की सफाई
Kumbhraj, Guna | Jul 7, 2026 कुंभराज नगर परिषद के कई वार्डों में पहले ही बारिश में जल भराव हो गया। लोगों ने बारिश के पूर्व नगर परिषद पर नाले नालियों की सफाई न करने और जल निकासी के इंतजाम न करने के आरोप लगाए कड़ी नाराजगी जताई। 7 जुलाई को नगर परिषद में नगर के वार्डों में नालियों और नालियों की सफाई कर कर जल भराव वाले इलाकों में निकासी के इंतजाम किए। लोगों से जल भराव पर सूचना देने अपील की।