गुना नगर: अंबेडकर चौराहे:‘वॉफल वाली पांच बहनों’ के नाम से मशहूर स्टॉल को नपा पालिका पहुंची हटाने,तीखी बहस का वीडियो तेजी से वायरल
गुना के अंबेडकर चौराहे स्थित ‘वॉफल वाली’ स्टॉल पर गुरुवार, 2 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे नगर पालिका की अतिक्रमण कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्टॉल संचालक महिलाओं ने बिना नोटिस कार्रवाई, अभद्र व्यवहार और भेदभाव के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।