सिंगरौली: पीड़ित के रिश्तेदारों ने शादी में की मारपीट व मोटरसाइकिल में की तोड़फोड़, कचनी की पीड़िता ने SP से लगाई मदद की गुहार
कचनी निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि हम नौगढ़ के एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे जहां मेरे साथ मेरा लड़का भी गया हुआ था इस दौरान हमारे दो रिश्तेदार आए और हमारे लड़के को घूमने के बहाने लेकर चले गए और कुछ देर बाद हमारे लड़के के साथ बेरहमी से मारपीट की है और उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की है पीड़िता ने बताया कि मारपीट के कारण हमारे लड़के के आंखों पर एवं पैरों में गंभीर चोटे आ गई इसके बाद हमने कोतवाली थाने ले जाकर शिकायत करनी चाहिए लेकिन हमारी शिकायत नहीं लिखी गई पीड़ित महिला ने एसपी से जाँच कराकर कार्रवाई की माँग की है।