सिंगरौली: पश्चिम बंगाल की CM के खिलाफ सिंगरौली में दिखा भारी जन आक्रोश, महिलाओं पर अत्याचार को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
पश्चिम बंगाल के संदेसखाली में अनुसूचित जाति/जनजाति की महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर सिंगरौली में समस्त हिंदू संगठनों ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किया है। सकल हिन्दू समाज हित रक्षक मंच जिला सिंगरौली के सदस्यों ने अनुसूचित जाति/ जनजाति की महिलाओं पर उत्पीड़न करने वाले दोषियों को संरक्षण प्रदान करने वालों के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने, असामाजिक गुंडों को संरक्षण देने वाली टीएमसी सरकार को तुरंत बर्खास्त करने व पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।