नानपारा: नानपारा कॉलेज में टैगोर और महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्र-छात्राओं को त्याग का संदेश दिया गया
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामकृष्ण नगर नानपारा में शनिवार को रविंद्र नाथ टैगोर और महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम विद्यालय की वंदना सभा में आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने महाराणा प्रताप के पराक्रम, त्याग, बलिदान और वीरता के बारे में विस्तार से बताया,