मड़ियाहू: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक पहुंचने का किया गया आह्वान
भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलवां की संगठनात्मक बैठक भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बेलवा परिसर में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी डॉ. अभिषेक रावत ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समक्ष आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की।